बजाज ने आज दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फ्रीडम 125 CNG नाम दिया है। कंपनी ने इसे अपने पुणे के चाकन प्लांट में लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। ये देश के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने इसमें हाइब्रिड CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 115 Km तक दौड़ेगी। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए है।

इसमें लंबी सीट मिलती है, जिस पर 2 लोग तो बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेलेस फ्रेम दी हैं। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव हो जाती है।
इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। ये CNG सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि ये बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। सिर्फ CNG सिलेंडर को फुल करने के बाद इसे 230Km तक दौड़ा पाएंगे। इस मोटरसाइकिल के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं।
इस मोटरसाइकिल को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और NG04 ड्रम शामिल हैं। इसके NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए और NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है।
कंपनी ने इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसे ऑनलाइन या फिर कंपनी के डीलर के पास जाकर भी बुक कर सकते हैं। सबसे पहले इसकी डिलीवरी महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। वहीं, अगले क्वार्टर से देशभर में मिलेगी।
राजीव बजाज ने कहा कि ये बाइक लोगों को ज़्यादा खर्च से आजादी दिलाएगी। ये बाइक देश को प्रदूषण से आजाद करेगी। उन्होंने कहा कि अपने 34 साल के करियर में 100 वाहन लॉन्च किए हैं, ये उनके लिए सबसे खास है।
About The Author






