SBI Recruitment 2023 :-
भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट के पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है।
जिसके तहत जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर एसोसिएट के 8000 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर आवेदन अधिकारी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए हैं।
इस वैकेंसी के लिए भारत के सभी राज्य के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन फाॅर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

वैकेंसी के बारे में विस्तृत और डिटेल जानकारी स्टेप बाय स्टेप पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 07 दिसंबर 2023 तक भर सकते हैं।
आवेदन कर्ता इस निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
क्योंकि इस समय सीमा के पश्चात किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयु सीमा :-
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से कम नहीं और 28 वर्ष से अधिक नहीं।
उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए।
सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में सूट का प्रावधान भी दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता :-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31.12.2023 या उससे पहले है।
जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी अनंतिम रूप से इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि, यदि अनंतिम रूप से चयनित होते हैं, तो उन्हें 31.12.2023 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन शुल्क :-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम उम्मीदवारों के लिए को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
सामान्य / ओबीसी /ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए Rs 750/- आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा। जूनियर एसोसिएट की भर्ती पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
*सर्वप्रथम बैंक की की वेबसाइट विजिट करें।
*नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
*संपूर्ण जानकारी चेक करें।
*आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट आवश्यक रूप से निकाल कर रखें।









