महासमुंद। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि मृतिका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि दोनों पति-पत्नी तुलसी पूजा के लिए खरीदी करने निकले थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि पिछले 20 दिनों से नेहरु चौक का सिग्नल बंद है। पिछले साल भी इसी नेहरू चौक पर एक महिला की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
About The Author






