रश्मिका मंदाना का हाल ही में फेक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि एक्ट्रेस भी हैरान हैं। एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वैसे बता दें कि रश्मिका से पहले भी कई एक्ट्रेसेस इसका शिकार हुए हैं। कई बार एक्टर्स की फेक फोटोज, वीडियोज यहां तक की एमएमएस भी वायरल हुए हैं। इसका शिकार बड़े स्टार्स तक हुए हैं।
रश्मिका-विजय की फेक फोटो
कुछ समय पहले ही रश्मिका की विजय देवरकोंडा के साथ फेक फोटो वायरल हुई थी। उस फोटो में दोनों को वेडिंग आउटफिट में दिखाया गया था और कहा जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है।
मोना सिंह का फेक एमएमएस
मोना सिंह का फेक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था। उस समय मोना टीवी शो क्या हुआ तेरा वादा में काम कर रही थीं। एक्ट्रेस को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की। इस बारे में बात करते हुए मोना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, ये बहुत ही गलत चीज है कि आप किसी की बॉडी पर, किसी दूसरे का चेहरा लगाओ। अगर ये मेरे साथ हो सकता है तो ये किसी भी दूसरी लड़की के साथ हो सकता है। अच्छी बात यह है कि मैं सेलिब्रिटी हूं और इस बारे में बात कर सकती हूं।
आर्यन-नव्या का फेक वीडियो
कई साल पहले आर्यन खान और नव्या का नाम लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक कपल इंटीमेट हो रहा था। वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद क्लीयर किया गया कि ये आर्यन, नव्या नहीं बल्कि कोई और हैं।
सलमान-सोनाक्षी की फेक शादी
काफी समय पहले सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की एक फेट फोटो वायरल हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली। फोटो वायरल होने पर सोनाक्षी तक का इसपर रिएक्शन आया था। उन्होंने कहा था कि क्या आप लोग इतने बेवकूफ हो कि ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये रियल है या फेक।
अंजली अरोड़ा
सोशल मीडिया सेंसुएशन अंजली अरोड़ा जो लॉक अप में भी आई थीं उनका पिछले साल फेक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, अंजली के नाम पर एमएमएस वीडियो वायरल हो रहा था। हालांकि फिर एक्ट्रेस ने खुद क्लीयर किया कि वीडियो में वह नहीं हैं। अंजली के फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया था।
About The Author









