नई दिल्ली. शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने शाम करीब 5 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह से पहले दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किय जा चुका है। सिसोदिया फरवरी के अंत से ही जेल में बंद हैं।
संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए हैं। सांसद के घर के बाहर कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करने लगे। सांसद को गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर ले जाया जाएगा। सुबह करीब 7 बजे से ही उनके घर पर ईडी की टीम मौजूद थी और करीब 10 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
About The Author






