इसरो :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने शनिवार को चंद्रमा की सतह की लेटेस्ट तस्वीरें व वीडियो शेयर किया है। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने 25 अगस्त को वीडियो कैप्चर किया और इसरो को भेजा। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है और हमें वहां के रहस्यों के बारे में बता रहा है।
Chandrayaan-3 Mission:
🔍What's new here?Pragyan rover roams around Shiv Shakti Point in pursuit of lunar secrets at the South Pole 🌗! pic.twitter.com/1g5gQsgrjM
— ISRO (@isro) August 26, 2023
- इसरो ने चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर से रोवर के बाहर आने का वीडियो किया था शेयर
- बुधवार को भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर कराकर इतिहास बनाया था। गुरुवार को इसरो ने विक्रम लैंडर से रोवर के बाहर निकलने का वीडियो शेयर किया था। लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर एक चंद्र दिन तक सेट किए गए कामों को करेंगे। एक चंद्र दिन या लूनर डे का मतलब भारत के 14 दिनों के बराबर है।
- चंद्रमा पर स्पेसक्रॉफ्ट उतारने वाला भारत चौथा देश
- बहरहाल, चंद्रमा की सतह पर स्पेसक्रॉफ्ट उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। इसके पहले चंद्रमा पर यूएस, चीन और रूस अपने स्पेसक्रॉफ्ट्स को सफलतापूर्वक उतारे हैं।
About The Author






