नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा जिला रायपुर में सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ एवं विधानसभा अभनपुर के माननीय विधायक इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय नवापारा में कार्यरत कार्यालय प्रभारी डॉ. शरद चोपकर को उनके शैक्षणिक, संस्कृति व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दबंग स्वर के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के माध्यम से किया जायेगा । वक्ता मंच रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव अवाड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मानवधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेस कुमार भाटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ
डॉ. सुरेश ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत गायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डॉ. निधि चोपकर एवं कु. कोनिका ठाकुर छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ एवं रायपुर जिला अध्यक्ष पूर्णिमा साहू के साथ ही मुख्य कार्यकारिणी सदस्य मुख्य कार्यकारिणी प्रकोष्ठ अरुण साहू, नागेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव, मुन्ना ठाकुर, साहित्यकार, कविकार तुकाराम कंसारी, संतोष सोनकर (मंडल) ने
डॉ. शरद चोपकर को उनके शैक्षणिक, संस्कृति व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दबंग स्वर के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव अवाड – 25 अक्टूबर 2026 को वृन्दावन सभागृह, सिविल लाइन, – रायपुर छत्तीसगढ़ से सम्मान प्राप्त होने पर अग्रिमहार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।





