अमलेश्वर। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति, शिव पार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में सातवां वर्ष मां दुर्गा स्थापना एवं विविध कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि प्रथम दिवस मां शैलपुत्री प्रतिपदा तिथि मां दुर्गा मूर्ति एवं कलश स्थापना किया गया , द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी द्वितीय तिथि शिव पार्क कॉलोनी की महिला मंडली द्वारा देवी सेवा जसगीत की प्रस्तुति हुई , तृतीय दिवस मां चंद्रघंटा तृतीय तिथि ज्ञान गंगा जस मंडली अमलेश्वर डीह द्वारा जसगीत प्रस्तुत किया गया , चतुर्थ दिवस मां कूष्माण्डा चतुर्थ तिथि जय मां दुर्गा बालिका जसमंडली मगरघटा द्वारा सेवा जसगीत की प्रस्तुति हुई, पंचम दिवस मां स्कंदमाता पंचमी तिथि शिवपार्क कॉलोनी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति हुई तथा शिक्षा , जेईई , नीट , प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से शासकीय सेवा में चयनित, खेल ,साहित्यिक , सांस्कृतिक , एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। षष्ठम दिवस मां कात्यायनी षष्ठी तिथि शिवपार्क कॉलोनी वासियों द्वारा म्यूजिकल प्रोग्राम भजन , जसगीत सदाबहार गाने की प्रस्तुति करियोके ट्रैक में प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा , दिनांक 17 अक्टूबर दिन शनिवार मां कालरात्रि सप्तमी तिथि शिव पार्क कॉलोनी की बालिकाओं , महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा भव्य गरबा का आयोजन किया गया , गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की गई । दिनांक 18 अक्टूबर दिन रविवार मां महागौरी अष्टमी तिथि को हवन पूजन 11.30 बजे से प्रारंभ होगा , दोपहर 3 बजे कन्या भोज एवं महाभंडारा रखा गया है तथा रात्रि 8 बजे से नवरंग जगराता उतई दुर्ग की प्रस्तुति होगी । दिनांक 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः माता रानी की आरती पश्चात विधि विधान के साथ विसर्जन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा एवं रात्रि 7 बजे दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। प्रतिदिन प्रातःकालीन एवं सायंकालीन पूजन आरती आचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है । सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति शिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर के पदाधिकारी मोरध्वज साहू , ललित कुमार बिजौरा , प्रवीण चंद्राकर, नरेंद्र दुबे , विजय देवांगन , विजेंद्र चंद्राकर , दानेश चंद्राकर, शिवनारायण मिश्रा, अभय सैनी, पुरुषोत्तम लखेरा, नरेंद्र विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, लाल बहादुर साहू, मुकेश पंडित, पी.पी.सिंह , शिवभूषण वर्मा , मनोज देवांगन , नीरज रॉय, संदीप नायक, नरेश साहू , प्रमोद वर्मा, लक्ष्य देवांगन , महेश निषाद , आशुतोष सन्यासी , पुरुषोत्तम साहू , विनोद देशमुख, ओंकार साहू , खिलावन साहू , संतोष शर्मा , बहुरलाल साहू , सत्येंद्र ठाकुर , धनपाल कटरे, डॉ.ए.के.जायसवाल , आशीष देवांगन सहित समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा स्थापना के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माता रानी का दर्शन प्राप्त करने भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है ।





