रायपुर। माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रहे पैदल यात्रियों की सेवा के लिए स्पर्श एक कोशिश द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस दौरान पैदल यात्रियों को फलाहार, पानी, चॉकलेट एवं मिक्सचर वितरित किए गए, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कुछ राहत मिल सके।
संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। पैदल यात्रियों की सेवा कर संस्था ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति संस्था ने आभार व्यक्त किया तथा माँ बम्लेश्वरी से सभी पैदल यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।





