अमलेश्वर। दुर्ग। धनोरा में मोटरसाइकिल सवार दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल सहित लॉकेट बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पदमनाभपुर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि 30 सितंबर को धनोरा स्थित द मार्क होटल के पास हुई सोने के लॉकेट की झपट मारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी वीर सिंह निवासी गोवर्धन चौक नेवई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल से धनोरा क्षेत्र में दूध बांटने आया हुआ था। दूध बांटने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान द मार्क होटल धनोरा के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मिले। एक व्यक्ति प्रार्थी की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया था। कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रार्थी के गले मे पहले सोने के लॉकेट को झपट लिया और वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर राहुल सोनी निवासी गंजपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने सहयोगी रोहित उर्फ रोहन नागेश निवासी गंजपारा उत्कल कॉलोनी दुर्ग के साथ मिलकर घटना अंजाम देना स्वीकार किया।







