अमलेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झीट में बढ़ती नशाखोरी एवं अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने चिंता जताई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अमलेश्वर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों तथा चौक-चौराहों पर शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की गतिविधियों से नशाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है।
इस दौरान ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की ओर से सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, ग्राम प्रमुख अलख राम सिन्हा, केशव सिन्हा, रोशन रजक, पीला लाल साहू, राजेश्वर सिन्हा, भोज राम सिन्हा, हेमंत अग्रवाल, नोहर दास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
अमलेश्वर थाने के टीआई मो. तारिक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। सर्चिंग टीम को निर्देशित कर अधिक से अधिक संदिग्ध इलाके में सर्चिंग कर जांच की निर्देश दिए है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







