अमलेश्वर। पिछले दिनों अमलेश्वर मेन रोड में पेयजल पाइपलाइन लीकेज हो गया था जिससे रोड डेमेज हो गया और आने जाने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कुछ दिन पहले ही रात में सड़क की मरम्मत कर कंक्रीटीकरण किया जा रहा था। लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्षदों सवाल उठाए हैं जिसके चलते काम बंद हो गया।
आज लगभग पांच से छह दिन हो गये काम बंद हुए, उड़ते हुए धूल से खतरा तो बढ़ ही रहा है जहाँ पाइप लाइन का काम हुआ है वह से डिवाइडर खत्म हो रहा है साथ ही मेन वहीं मार्ग से लगातार वाहनों का आना जाना लगातार है जिससे कभी भी खतरनाक हादसा हो सकता है।
कुछ दिन पहले कार्य को दौरान नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद डॉ. आलोक पाल एवं राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि सड़क पर पर्याप्त बेस नहीं किया गया और करीब 3 इंच मोटाई का कंक्रीट किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मेन रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में यदि मजबूत बेस के बिना कंक्रीटीकरण किया गया तो सड़क के दोबारा क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी।
पार्षदों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग के इंजीनियर एवं कार्य कर रहे ठेकेदार से भी चर्चा की जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। फिलहाल काम रोक दिया गया है।
भिलाई चरोंदा की इंजिनियर केके मरकाम ने बताया कि फिरहाल वाहनों की निकासी के लिए मार्ग को बनाया जायेगा, उसके बाद इसके डामरीकरण के लिए स्टीमेट बनाया जायेगा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







