अमलेश्वर। झीट । पिछले तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ त्वचा में खुजली के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्पणा वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम की चपेट में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी आ रहे हैं। कई मरीजों में सर्दी-खांसी के साथ बुखार, गले में खराश, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायतें सामने आ रही है। इन दिनों ओपीडी में सामान्य से ज्यादा मरीज लगातार आ रहे है पहले 80 से 90 मरीज आते थे लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश और अचानक धूप से मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। इसलिए अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
डॉ अरुणा वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण
बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया की बीमारियां हो रही है। आसपास के गांवों सांकरा, अमलेश्वर, कोपेडीह, मोतीपुर, महुदा,उफ़रा, खमरिया, झीट, पाहंद, से लगातार मरीज आ रहे है, सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण ज्यादातर वायरल संक्रमण, जीवाणु संक्रमण, एलर्जी, पर्यावरणीय कारक जैसे वायरल के मरीज लगातार बढ़ रहे है।
डॉक्टर की सलाह
डॉ अर्पणा वर्मा ने बताया कि पर्याप्त पानी पिए, आराम करें: शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए भरपूर नींद लें। गरारे करें, धूल और ठंड से बचे, घरेलू उपाय: अदरक और शहद का सेवन खांसी में फायदेमंद माना जाता है। 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें।







