अमलेश्वर। दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में 18 से 20 सितंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई, बिलासपुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से लगभग 570 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया। मेजबान बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय, रायगढ़ तृतीय और कोरबा चतुर्थ स्थान पर रहा। जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव राकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि दुर्ग जिले की टीम ने प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 37 पदक हासिल किए। टीम ने कुल 119 अंक अर्जित करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दुर्ग जिले की टीम के मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन (चरोदा क्लब) रहे। सहयोगी कोच के रूप में ईशु यादव, मृत्युंजय प्रधान, उत्तम कुमार बौद्ध एवं चंद्रकुमार साहू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय रेफरी राकेश पुरी गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर एवं ज्योति वर्मा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
स्वर्ण पदक: सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी. अक्षया, शिवानी, टी. प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक एवं राजलक्ष्मी पटेल।
रजत पदक: ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन. निखिल राम, वाय. आरोही, सोनिया सोनी एवं कुलदीप कुमार सेन।
कांस्य पदक: हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय. रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा एवं शौर्य सिंह चौहान।
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर दुर्ग लौटे खिलाड़ियों का दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी, रोशन ताम्रकार, रिवेन्द्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, धनसिंह चंद्राकर सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच एवं पूरी टीम को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।







