कालोनी में कार्यक्रमों से उत्साह का माहौल
अमलेश्वर। श्री गणेश उत्सव समिति अमलेश्वर के वुड आइलैंड कालोनी में गणपति स्थापना और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार चल रहा है। कार्यक्रम की श्रृंखला में अनेक कार्यक्रम सिलसिलेवार आयोजित किया जा रहा है।
डॉ आलोक पाल वार्ड नंबर एक के पार्षद ने बताया कि कालोनी में गणेश स्थापना के बाद से लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है इस सिलसिले में गुरुवार को का कार्यक्रम हुआ, इसी क्रम में शुकवार को महिलाओं के लिए प्रतियोगिता रखा गया था।
पार्षद डॉ आलोक पाल ने आगे बताया कि शनिवार शाम को कालोनी में संगीत संध्या कार्यक्रम और दिनांक 20 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों के लिए दोपहर में इसके अलावा फैंसी ड्रेस बच्चों के लिए, रंगारंग कार्यक्रम पुरुषो के लिए सोमवार होगा।
उन्होंने आगे बताया कि हनुमान जी सुन्दर काण्ड पाठ(विशेष मंडली द्वारा)दिनांक 22/09/2026वार मंगलवार को होगा। इसके बाद प्रश्नोत्तरी ( Quiz) & Houssi दिनांक -23/09/2026वार-बुधवार आदि है इसी क्रम में पुरस्कार वितरण दिनांक 24/09/2026 गुरुवार और समापन समापन हवन पूजन और विशाल भण्डारा का आयोजन भी कालोनी वासियों द्वारा किया गया है।







