रायपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लाइफ वर्थ हॉस्पिटल के पास गंगा राम नगर, समता कॉलोनी में राकेश श्रीवास्तव के घर पर श्री सरल सरिता भजन के तहत संगीतमय सुंदरकांड पाठ भजन किया गया।
इस अवसर पर भजन सम्राट डॉ सुरेश ठाकुर ने बताया कि नवापारा राजिम में डॉ शरद चोपकर जी के यंहा श्री कृष्ण भजन हुवा। दोनों जगहों पर भक्तों की काफी भीड़ रही। श्री सरल सरिता भजनामृत का यह 42 वे वर्ष में 6895 सफल कार्यक्रम हुआ है लगातार कई वर्षों से कार्यक्रम देते हुए संस्थान आज इस मुकाम पर पहुंची है।







