अमलेश्वर। भिलाई। हथखोज में नव जागृति दुर्गोत्सव समिति, श्री राम सेवा समिति, हमर हरियर भुइंया समिति एवं अजय नव जागृति शीतला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह को लेकर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, परंपरा, पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान एवं गौरव को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और अपनी जड़ों के प्रति गौरव का भाव पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, तेजपाल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुकालू मढ़रिया, पार्षद राकेश बंछोर, पुनीत साहू, पंचू यादव, भिखु बंछोर, द्रोण वर्मा, अजय बंछोर, सुरजीत वर्मा, आशीष, रोशन, देवेंद्र साहू, शरद, राजा, नागेश यमन, प्रेम सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







