अमलेश्वर। WhatsApp Storage Full: स्मार्टफोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग से लेकर फोटो-वीडियो बनाने, सोशल मीडिया चलाने और ऑनलाइन कामों तक के लिए फोन का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार फोन का स्टोरेज बार-बार फुल होने लगता है। स्टोरेज कम होने की वजह से फोन स्लो हो सकता है और ऐप्स चलाने में भी परेशानी आने लगती है।
अक्सर लोग फोन से गैर-जरूरी फोटो, वीडियो और फाइल्स डिलीट कर देते हैं, इसके बावजूद स्टोरेज खाली नहीं होता। ऐसे में इसकी एक बड़ी वजह WhatsApp भी हो सकता है। दरअसल, WhatsApp पर आने वाली फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी मीडिया फाइल्स फोन में काफी जगह घेर सकती हैं। कई बार इन फाइल्स का पता आसानी से नहीं चलता।
जानिए WhatsApp कैसे भर देता है फोन का स्टोरेज
आमतौर पर लोगों को लगता है कि फोन के कैमरे से क्लिक की गई फोटो और वीडियो ही सबसे ज्यादा स्टोरेज इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, WhatsApp पर लगातार शेयर होने वाली मीडिया फाइल्स भी फोन की काफी स्टोरेज खा सकती हैं।
WhatsApp पर लोग अक्सर हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजने के लिए डॉक्यूमेंट का विकल्प इस्तेमाल करते हैं। इस तरीके से भेजी गई फाइल्स का साइज काफी बड़ा हो सकता है। इसके अलावा अलग-अलग चैट्स में आने वाली मीडिया फाइल्स लंबे समय तक फोन में जमा होती रहती हैं।
कई बार WhatsApp की ये फाइल्स गैलरी में नजर नहीं आतीं। ऐसे में यूजर को लगता है कि उसने फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं, फिर भी फोन की स्टोरेज खाली क्यों नहीं हो रही। अगर WhatsApp पर लंबे समय से बड़ी संख्या में मीडिया फाइल्स जमा हैं, तो ये फोन की काफी स्टोरेज इस्तेमाल कर सकती हैं।
WhatsApp से ऐसे खाली करें फोन का स्टोरेज
अगर आपके फोन की स्टोरेज बार-बार फुल हो रही है, तो सबसे पहले WhatsApp खोलें। इसके बाद Settings में जाएं और Storage and Data के विकल्प पर टैप करें। यहां आपको Manage Storage का ऑप्शन मिलेगा।
Manage Storage में जाकर आप देख सकते हैं कि WhatsApp फोन में कितनी स्टोरेज इस्तेमाल कर रहा है। यहां बड़ी फाइल्स और अलग-अलग चैट्स में मौजूद मीडिया को भी देखा जा सकता है।
अब उन चैट्स को चेक करें जिनमें ज्यादा फोटो, वीडियो या बड़ी फाइल्स मौजूद हैं। जो फाइल्स आपके लिए जरूरी नहीं हैं, उन्हें यहीं से चुनकर डिलीट किया जा सकता है।
इस तरीके से फोन की जरूरी फोटो और वीडियो को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp में जमा गैर-जरूरी और बड़ी फाइल्स को हटाकर आप फोन में काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
आगे से स्टोरेज जल्दी फुल न हो, इसके लिए क्या करें?
आगे से फोन की स्टोरेज जल्दी फुल होने से बचाने के लिए WhatsApp के Media auto-download विकल्प को भी अपनी जरूरत के मुताबिक बदल सकते हैं। इससे WhatsApp पर आने वाली हर फोटो, वीडियो या अन्य मीडिया फाइल अपने आप डाउनलोड होकर फोन की स्टोरेज में सेव नहीं होगी।
अगर आपके WhatsApp पर रोजाना बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो आते हैं, तो ऑटो-डाउनलोड सेटिंग को नियंत्रित करना फोन की स्टोरेज बचाने का आसान तरीका हो सकता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







