अमलेश्वर। पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन द्वारा पाटन से टोलाघाट तक भव्य कांवर यात्रा निकला गया जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल थे। समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से यात्रा भक्तिमय रहा। यात्रा की शुरुआत पाटन के ओग्गर तालाब स्थित भगवान भोलेनाथ का पंडित कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा पूजन-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शिवभक्त कांवर लेकर टोलाघाट के लिए निकली जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। टोलाघाट पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए समिति द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं से प्राप्त अन्न एवं सहयोग से महाप्रसाद तैयार किया गया और शिवभक्तों के बीच वितरण किया गया।
समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कांवर यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धालुओं की एकजुटता ने इस आयोजन को सफल बनाया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,राजेश्वरी वर्मा, दिलीप साहू, माधव प्रसाद वर्मा, संजू वर्मा, खेमलाल साहू,केवल देवांगन,हर्षा लोकमणि चंद्राकर,निशा सोनी,बाबा वर्मा, नेहा वर्मा, समीर बंछोर, कमलेश साहू,रानी केशव बंछोर, दामोदर चक्रधारी, नारद सेन,जयप्रकाश साहू,डॉ सुरेश साहू,देवेंद्र ठाकुर,राजू निषाद, ज्योति प्रकाश साहू ,इंदिरा साहू, विनोद साहू, गिरधर बघेल,रमेश देवांगन, खेमीन साहू तनुजा साहू, सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।





