अमलेश्वर। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा मे नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया गया एवं युवाओं को नशा से मुक्त रहने का अपील की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि आर सक्सेना ने सभी युवाओ को नशा मुक्ति शपथ दिलाया और युवाओं को नशा से दूर रहने का अपील करते हुए नशे के दुष्परिणाम के बारे मे बताय।
,कार्यक्रम मे कुलसचिव यशवंत केराम , अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित एवं महाविद्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण एवं युवा साथी उपस्थित थे कार्यक्रम डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत मे जागरुकता रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया।







