रायपुर। देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 25 जुलाई को तात्यापारा हनुमान मंदिर में 12 घंटे का अखंड विठ्ठल नाम-स्मरण एवं भजन आयोजित किया गया है। जो समयः प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।
मंदिर के पुजारी संदीप देशपांडे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र मंडल की सभी महिला केंद्रों की सहभागिता प्रत्येक वर्ष की भाँति अपेक्षित है। हनुमान मंदिर समिति तात्यापारा, रायपुर ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आए और कार्यक्रम का सफल बनाए।





