अमलेश्वर। रायपुर। यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमानाका द्वारा संयुक्त रूप से हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।Maps अभियान के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले एवं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार 25 E चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, 3 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना आमनाका भेजे गए, जहां उनके विरुद्ध (285 BNS )एफआईआर दर्ज कराई गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके।





