अम्लेश्वर। अमलेश्वर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू ने विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की, इस दौरान उनके साथ पाटन विधानसभा क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु , गिरजानंद साहू, भागी साहू भी साथ रहे।
इस अवसर पर उनके बीच विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक लगभग दो-तीन घंटे चली स्थानीय नेताओं ने उमेश साहू के नेतृत्व में मुलाकात की। इससे कुछ दिन पहले ही देवेंद्र यादव का पाटन के गांव में स्वागत सत्कार किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक देवेंद्र यादव ने दूरभाष के माध्यम से अपने निवास पर आमंत्रित कर संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।





