अमलेश्वर। पाहांदा। आगामी 28 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाली भव्य श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा स्थल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

यह भव्य धार्मिक आयोजन आचार्य पं. युवराज पांडेय जी के श्रीमुख से संपन्न होगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में 29 दिसंबर 2026 को भव्य पटपर झाँकी का विशेष आयोजन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कथा के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, कथा पंडाल, पेयजल, पार्किंग, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
स्थल निरीक्षण एवं तैयारियों के दौरान आयोजन समिति के सदस्य शेखर निर्मलकर, सुरेंद्र साहू, भारत वर्मा, राजेश्वर साहू, संदीप विश्वकर्मा, मुकेश साहू, तुलेंद्र, टूपेंद्र, उमाशंकर साहू, रोहित ठाकुर, संजय साहू, पूरण धीवर, कमलेश साहू एवं रामकुमार साहू उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए सामूहिक रूप से तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम की तिथि: 28 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक
विशेष आकर्षण: 29 दिसंबर 2026 को भव्य पटपर झाँकी।







