रायपुर । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज मेकाहारा के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह रायपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन डॉ. यू.एस. पैकरा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संतोष सोनकर तथा हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने कहा, “डॉक्टर समाज का वह सशक्त स्तंभ हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानव जीवन की रक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। विशेषकर संकट की घड़ी में उनकी भूमिका किसी देवदूत से कम नहीं होती। ऐसे कर्मयोगी चिकित्सकों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।”
कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप, प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष द्विवेदी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. यशपाल बावरिया, जिला सह-संयोजक डॉ. कृष्णा दास मानिकपुरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री अभिषेक शर्मा, श्री अमित पांडेय, श्री निखिल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा दी गई।





