दंतेवाड़ा। गीदम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे गीदम-जगदलपुर मार्ग पर जवांगा के पास मेटाडोर और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
कोरबा में भी एक्सीडेंट
मानिकपुर चौकी इलाके का है, जहां एक बाइक सवार ठेले से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील गुप्ता (35) के रूप में हुई है, जो कि बालको का रहने वाला था और निगम में ठेका कर्मी था। शुक्रवार की रात 10 बजे के आसपास कृष्ण कुमार अपना ठेला को टीपी नगर से बुधवारी की ओर लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार सुनील गुप्ता ठेले से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।





