अमलेश्वर। महुदा। गुरुवार रात को आई आंधी ने ग्राम महुदा के कई खंबे उखाड़ दिए तथा एक-दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। विद्युत अमला अपने कार्य में जुटा हुआ है।
जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू ने बताया कि आंधी काफी तेज थी इस दौरान बारिश भी हो रही थी ग्राम
महुदा के शनि मंदिर चौक के पास ट्रांसफार्मर गिर गए तथा विद्युत मंडल के पोल भी उखड़ गए। किसी को हानि नहीं हुई है लेकिन 100 वर्ष पुराना वृक्ष मंदिर के आसपास गिरा हुआ है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विद्युत मंडल के सहायक अभियंता धर्मेंद्र देवांगन में बताया कि तेज आंधी को देखते हुए विद्युत लाइन बंद कर दिया गया था। फ़िरहाल विद्युत मंडल के कर्मचारी कार्यों को व्यवस्थित करने में लगे हैं अतिशीघ्र विद्युत प्रवाह प्रारंभ होगा।





