अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में जनपद सदस्य पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को क्षेत्र में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू भी भीषण गर्मी और दोपहर की तपिश के बीच घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर मुहर लगाने की अपील की जा रही है|
भाजपा कार्यकर्ता “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार को मजबूत कर विकास की गति को और तेज करने का संदेश दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर भी कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से ट्रिपल इंजन सरकार को मजबूत बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव चिन्ह “झोपड़ी छाप” पर मुहर लगाने की अपील की।
मीडिया से चर्चा करते हुए रवि सिंगौर ने कहा कि सांकरा और पाहंदा के मतदाता सुरेंद्र साहू को अपना जनपद सदस्य बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार दोनों गांवों की तस्वीर बदलने का काम करेगी। इसलिए मतदाता झोपड़ी छाप पर मुहर लगाकर सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर एवं वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। निश्चित रूप से 1 जून को क्षेत्र की जनता झोपड़ी छाप पर मुहर लगाकर सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाएगी और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए यहां क्लिक कर👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





