200 से अधिक बैंक खाते बेचने
वाला मास्टर माइंड समेत 3 गिरफ्तार
अमलेश्वर। भिलाईनगर। दुर्ग पुलिस ने साइबर और आर्थिक अपराधों से जुड़े एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए म्यूल एकाउंट कारोबार के मास्टर माइंड समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देशभर के साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन में मदद का आरोप है।
सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रवार्ता में बताया कि 24 मई को पुलिस को जानकारी मिली कि जगदलपुर का मनोज कुमार भुतड़ा अपने साथियों सहित म्यूल एकाउन्ट का स्टाफ लेकर खपाने भिलाई आया है। जिस पर सुपेला एवं एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर इन्हें पांच रास्ता हनुमान मंदिर सुपेला ओवर ब्रीज के स्थान पर धर दबोचा, आरोपियों के पास 11 पास बुक, 3 फिनो प्रेमेन्ट का काई, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड
बरामद किया। पूछताछ पर मास्टर माइंड मनोज कुमार भुतड़ा ने बताया कि यह वर्ष 2022 से म्यूल एकाउन्ट का कारोबार कर रहा है। साधारण बैंक एकाउन्ट 15-20 हजार रु. प्रति खाता एवं 40-50 हजार रु. में करंन्ट एकाउन्ट आर्थिक अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को बिक्री करता है। विशेष बात यह है कि यह खाता खुलवाने के लिये मिनिमम बैंक बैलेन्स की राशि भी जिनके एकाउन्ट खुलवाया था उनकों उपलब्ध कराता था तथा बाद में राशि को खुद ले लेता था। इसे गाजियाबाद, सूरत, जगदलपुर, रायपुर कि पुलिस खाता म्यूल खाता में तलाश रही थी। वतर्मान में यह बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना के अन्तर्गत ग्राम तर्राभाठा गांव में रह रहा था। म्यूल एकाउन्ट के कारोबार में इसके साथी
जगदलपुर, बालोद, गुण्डरदेही में सक्रिय थे। मास्टर माइंड इतना शातिर है कि म्यूल एकाउन्ट देकर खुद उनमें से बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को होल्ड कराकर स्वतः बैंक से सम्पर्क कर रूपयों का आहरण होल्ड हटाकर कर लेता था। बैंक में इसकी पकड़ थी। इसने अन्य राज्यों में भी खाता खुलवाया है। मनोज कुमार भुतड़ा (33 वर्ष) निवासी ग्राम बिरेतरा चौकी हल्दी जिला बालोद, केवल सेठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम केसलुर जिला बस्तर व सत्यनारायण सेठिया (26 वर्ष) निवासी मांझीगुड़ा थाना दरभा जिला बस्तर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पार्टी रवाना की गई है।





