दुर्ग । अम्लेश्वर। पुलिस ने थाना जामुल क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों से लगभग 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान, मोबाइल फोन, टीवी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं के बाद एसीसीयू टीम एवं थाना जामुल पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही ताला व दरवाजा तोड़कर घरों में चोरी करते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।ये आरोपी हुए गिरफ्तारअर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सोनू सरदार उर्फ पुच्ची उर्फ हर्ष तोप सिंह बंजारे, शेख रशीद, हेमा जांगड़े, रूबी कौर एक विधि विरुद्ध बालकये सामान हुआ। बरामद सोने की अंगूठी, हार, लॉकेट और बाली चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, चेन, सिक्का और लोटा, एलसीडी टीवी, वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन, एक्टिवा क्रमांक CG 04 DG 9853 दरवाजा तोड़ने के औजार है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर खाली छोड़ने से पहले पड़ोसियों को जानकारी दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।









