कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में मंगलवार को भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना में मकान के भीतर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) एवं गोपिका (02 वर्ष) शामिल हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की जांच कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।









