रायपुर। मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की CAW विंग की महिला टीम ने चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा पहुंची। जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (CAW) डॉ. अर्चना झा, महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना धुरंधर एवं पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला टीम के द्वारा वृद्ध आश्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच, पुष्प से उनका सम्मान कर,उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर माताओं से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और वृद्धाश्रम में माताओं के साथ मिलकर केक काटा और उपहार भी भेंट किए।
पुलिस टीम ने इस सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनके साथ वक्त बिताया, उन्हें अपनापन का एहसास दिलाया ताकि
वह अकेलापन महसूस ना करें। रायपुर कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा हेतु कार्यरत पिंक पेट्रोल यूनिट एवं उसकी कार्यों के संबंध में भी उन्हें अवगत कराया गया।
इसके बाद टीम मदर टेरेसा मनोरोग संस्था में गई उन माताओं एवं बालिकाओं के साथ समय बिताया जो मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे और कई सालों से अपने परिवार से दूर हैं पुलिस अधिकारियों के द्वारा उन माताओं एवं बालिकाओं को फूल और मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक छोटा सा संगीत कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस टीम ने बताया कि पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ना भी है इन महिलाओं को अपनापन की सबसे ज्यादा जरूरत है। वृद्ध माताओं के साथ वक्त बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अत्यंत सुकून और ममत्व एवं स्नेह का अनुभव मिला है ।









