दुर्ग/ भिलाई । हाथ से बुने हुए परम्परागत वस्त्र हमारे सनातन धर्म सभ्यता की पहचान है,यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुद्धता,संयम,एकाग्रता एकता,श्रम से कार्य करते रहने की प्रेरणा देता है।उक्त विचार भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने आज स्टील क्लब भिलाई में केंद्रीय हाथकरघा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित हाथकरघा प्रदर्शनी कार्यक्रम के समापन पर व्यक्त किये।
स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ को चरितार्थ करता यह प्रदर्शनी जहाँ एक ओर देश भक्ति का जज्बा तैयार करता है वही दूसरी ओर कारीगरों को रोजगार और अपनी प्राचीन धरोहर को संजोये रखने की प्रेरणा देता है। इस दौरान बुनकर सेवा केंद्र रायगढ़ के सहायक संचालक विजय सावनेरकर ने विभिन्न स्थानों से पहुंचे शिल्पीयों के कार्यों व वस्त्रों की विस्तृत जानकारी श्री मिश्रा को दी। प्रदर्शनी स्थल पर ही एक कारीगर द्वारा हाथकरघा से साड़ी बुनकर भी प्रदर्शन किया, जो कि बहुत ही अनुभव देने वाला रहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा के साथ भगवा पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार,हीरेन्द्र साहू, हर्षा मिश्रा,सीताराम ठाकुर,मीना बिष्ट, आदि उपस्थित थे।
About The Author









