अमलेश्वर, दुर्ग। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 25 मार्च को सामान्य सभा की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सीएमओ की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कुल 7 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित थी। उल्लेखनीय है कि यह बैठक लगभग 6 महीने बाद आयोजित की गई, वह भी कांग्रेसी पार्षदों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद।
बैठक के दौरान आय-व्यय के विवरण को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि पालिका प्रशासन आय-व्यय की स्पष्ट जानकारी देने में असफल रहा। लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर पार्षदों ने तीखे तेवर दिखाए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
बैठक में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जे, और नगर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पालिका प्रशासन को घेरा गया। आय-व्यय की जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्षदों ने लिखित आवेदन भी सौंपा। पिछले एक वर्ष से पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
नगर में अवैध कॉलोनियों का विस्तार, शासकीय जमीनों पर कब्जा, तथा विकास कार्यों की धीमी गति गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है और स्थानीय मीडिया को भी बैठक से दूर रखा जा रहा है, जिसमें शासन द्वारा नागरिकों के लिए जो सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसकी जानकारी आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर खरीदी गई ई-रिक्शा भी रखरखाव के अभाव में जर्जर अवस्था में पड़ी हैं, जिस पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए।
अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा
इधर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा की जो भी मुद्दा या प्रकरण है उसकी निष्पक्षता से वह जांच करवाएंगे तथा नियम अनुसार सभी पर कार्यवाही की जाएगी कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जे, और नगर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे है। नगर विकास की बात पर उन्होंने बताया कि विभिन्न विकासकारी योजनाओं की वह तैयारी कर रहे हैं जो नगर के लिए अति आवश्यक है उसको वह प्राथमिकता से लागू कराएंगे, अमलेश्वर नगर पालिका अंतर्गत अवैध कब्जे की बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया है और कहा कि नगर पालिका अंतर्गत किसी प्रकार का कोई अवैध कब्जा नहीं है और अगर है तो उनके संज्ञान में आने के बाद उसे पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर कांग्रेस पार्षदों द्वारा अवैध कब्जी को लेकर एक लिस्ट भी बैठक में सौंप गई थी जिस पर कार्यवाही करने की उन्होंने बात कही। नगर में बढ़ती समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के बीच आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
About The Author









