दुर्ग। ओम्कारेश्वर शिव मंदिर भाठा पारा, द्वारिका पुरी के पास पोटियाकला में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर भगवा पार्टी दुर्ग द्वारा मातृ शक्ति आराधना नौ कन्या भोज एवं भंडारा कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ रूपों में कन्या पूजन कर भोज कराया जायेगा। इसके साथ ही भंडारा प्रसाद वितरण किया जायेगा।यह आयोजन दिनांक 26 मार्च 2026 अष्टमी को शाम 5 बजे ओम्कारेश्वर मंदिर पोटियाकला में होगा। यह जानकारी हीरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी
भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।
About The Author









