रायपुर। सर्व हिन्दु समाज के द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. श्री प्रेमासाई जी, पीठाधीश्वर “माँ मातंगी दिव्य धाम ” (मुख्य वक्ता) श्री राजेंद्र प्रसाद जी, (अखिल भारतीय धर्म जागरण कार्यकारिणी सदस्य) श्रीमती नेहा आकाशराव गिरेपुन्जे जी (अमर बलिदानी स्व. श्री आकाशराव गिरेपुन्जे जी की धर्मपत्नी) श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, (महिला आयाम प्रमुख, हिन्दू जागरण मंच, रायपुर महानगर) है।
कार्यक्रम 1 फरवरी रविवार को पी.एस सिटी (PS City) ढलान, कबीर भवन के पीछे चंगोराभाठा में प्रात 11 बजे से 2 रखा गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंचीय कार्यक्रम, भोजन प्रसादी आदि है कार्यक्रम देर शाम तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व हिन्दू समाज चंगोराभाठा बस्ती रायपुर दद्दू देवांगन, मयंक गोस्वामी, रतिकान्त साहू, राहुल गुप्ता, रमाशंकर बिसेन , अंशुमन पाठक आदि है। इसकी जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से मीनाक्षी देवी शर्मा ने महिला आयाम प्रमुख, हिन्दू जागरण मंच, रायपुर महानगर ने दी है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









