अमलेश्वर। पार्षद खूबीराज सोनकर अपने नेक कार्य को आगे बढ़ते हुए खुडमुड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विगत दिनों क्योरबे के साथ मिलकर किया। जिसमें खुडमुड़ा के निवासियों ने अपना स्वास्थ्य का चेकअप करवाया।
पार्षद खूबीराज सोनकर ने बताया कि स्वस्थ जीवन का मुख्य आधार है और अगर स्वास्थ्य ही अच्छा ना रहा तो आगे का काम भी ठीक से नहीं हो पता, इसलिए स्वास्थ अच्छा रहेगा तो हमारा मन भी अच्छा रहेगा, हमारा शरीर भी अच्छा रहेगा ताकि हमारी दिनचर्या बराबर बना रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि स्वस्थ शिविर में 35 से 40 लोगों ने अपना चेकअप कराया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्योरबे के बढ़ते कदम
इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्योरबे का कदम लगातार सफलता प्राप्त कर रही है उनकी टीम ने बताया कि वह लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे हैं जिसमें अभी तक झीट, मोतीपुर, सांकरा, अमलेश्वर, पहांदा, जामगांव, खुडमुड़ा आदि स्थानों पर उन्होंने अपना स्वास्थ्य कैंप लगाया और लोगों का उचित उपचार किया है स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्योरबे मरीजो का बहुत ही कम शुल्क में इलाज कर रहा है उनकी अपनी योजनाएं जो मरीज को स्वास्थ्यगत लाभ प्रदान कर रही है क्षेत्र में क्योरबे का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है।

खुडमुड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में पार्षद खूबी राज सोनकर के अलावा डॉ आशुतोष,मनीष मारकंडे, केतन सिंह, सोनू दास , गरिमा महिलांगे,नवीन सिंह, जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय
सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
About The Author









