अम्लेश्वर। खुडमुड़ा में हुआ शानदार अखाड़े का आयोजन दीपावली मिलन और माता त्यौहार के अंतर्गत आज
अम्लेश्वर नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड
खुडमुड़ा में शानदार अखाड़े का प्रदर्शन किया गया।
पार्षद दीपक घीघोड़े ने बताया कि मातर का कार्यक्रम आज वार्ड में रखा गया था। जिसमे अखाड़े का कार्यक्रम रखा गया था पहलवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया और अपने जौहर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अम्लेश्वर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक
घीडोडे, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, पार्षद भेजलाल सोनकर, पार्षद खूबीराज सोनकर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व पार्षद शीतल सोनकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।









