अम्लेश्वर। यह विशेष दिन केवल स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आजादी व लोकतंत्र की भावना को कायम रखता है और प्रत्येक भारतीय के दिल और दिमाग में देशभक्ति का उत्साह जगाता है। इस राष्ट्रीय पर्व को भारत के सभी धर्मों व जातियों के लोग लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।
आज अम्लेश्वर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुख्य अतिथि SMDC के अध्यक्ष श्री मति लक्ष्मी देवांगन ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात अमलेश्वर नगर में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी में भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देश भक्ति से गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर जी ने किया। विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार साहु,विधायक प्रतिनिधि खिलेश्वर चक्रधारी,भा ज पा महामंत्री कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर, पार्षद गण डॉ आलोक पाल,राजु सोनकर एवं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती स्मृति दुबे सहित किरण चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन ने कहा कि यह आजादी का यह पर्व देश के 140 करोड़ देशवासियों के भावनाओं पर्व है। भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जिन वीर सपूतों क्रांतिकारियों और महापुरुषों ने अपनी प्राणों की आहुतियां दी है उन्हें हम नमन करते है। और उनके बताए हुए मार्गो पर चलकर देश समाज और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम एक होकर एक नए भारत ,एक समृद्ध भारत, एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जाए।
कार्यक्रम को नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर जी ने भी संबोधित करते हुए नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।पालिका अध्यक्ष द्वारा कक्षा में प्रथम द्वितीय आए प्रतिभावान बच्चों को अपनी पूर्व घोषणा अनुसार लगभग 60000 हजार की राशि का पुरस्कार वितरण किया गया। SMDC अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए 5000 हजार राशि शाला संवर्धन के लिए भेट की।
कार्यक्रम में सुनील शर्मा, कमलेश साहु,रेवती सोनकर सहित विद्यालय की शिक्षक गण गणमान्य नागरिकगण सहित जनप्रतिनिधियो की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









