अमलेश्वर। कोपल पब्लिक स्कूल अमलेश्वर में बड़े ही धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला दोपहर 1:00 बजे तक चलता रहा।
15 अगस्त के पावन अवसर पर कोपल पब्लिक स्कूल :-
कोपल पब्लिक स्कूल अमलेश्वर में सुबह 8:00 बजे स्कूल के डायरेक्टर मार्शल ध्रुव ने ध्वजारोहण किया। जिसमें सारे कक्षाओं के बच्चों की उपस्थिति रही साथ ही स्कूल का सारा स्टाफ इस दौरान उपस्थित रहा, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ जिसमे विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति पेश की कार्यक्रम के दौरान कोपल पब्लिक स्कूल में उत्साह का माहौल रहा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









