अम्लेश्वर। ओम प्रकाश साहू अम्लेश्वर नगर पालिका के उपाध्यक्ष ने कहा कि खुडमुड़ा एक प्राचीन धरोहर है और जहां सरकार शराब दुकान खोल रही है उसके ठीक सामने भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है जहां खुडमुड़ा की माताएं, बहने रोज सुबह पूजा पाठ करने जाती हैं और यही से होकर खुडमुड़ा के बहुत सारे निवासी अपने कामकाज के लिए आते जाते हैं और ऐसे स्थान पर सरकार का शराब दुकान खोलना समझ से परे है।
उन्होंने आगे कहा कि श्रावण मास चल रहा है सामने भगवान शिव का प्राचीन मंदिर और ऐसे इस समय में शराब दुकान खोलना दुर्भाग्य की बात है। प्राचीन मंदिर शिव में रोज जल चढ़ाने और पूजा पाठ करने के लिए खुडमुड़ा की मां बहन और बेटियां लगातार सुबह-शाम पूजा आती है, ऐसी परिस्थितियों में यहां पर शराब दुकान खुलना असुरक्षा की भावना पैदा करती है तथा धर्म कर्म के काम में रुकावट पैदा होना स्वाभाविक है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









