अमलेश्वर। अमलेश्वर के खुडमुड़ा में शराब दुकान का विरोध करते हुए स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहू ने कहा कि शराब दुकान खोलने से किसका भला हुआ है जो अब होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार यहां शराब दुकान खोल रही है और यहीं से होकर हमारे बच्चे स्कूल आते जाते हैं। यह एक व्यस्त मार्ग है जहां से होकर हजारों की संख्या में लोग आना-जाना करते हैं, आने वाले समय में माहौल खराब हो सकता है। ऐसे स्थान पर सरकार शराब दुकान खोलकर किसी का भला नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि खुडमुड़ा एक प्राचीन गांव था जो नगर पालिका बनने के बाद इसे चार वार्डों में विभाजित किया गया है तथा यहां विकास कार्य होना है सरकार यहां शराब दुकान खोल रही है। जिससे यहां का माहौल खराब हो सकता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









