काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। 16 जून को छत्तीसगढ़ शासन का स्कूलों में नए सत्र के संदर्भ में प्रवेश उत्सव मनाया गया इसी क्रम में नगर पालिक अमलेश्वर के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिंदी माध्यम विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन , सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का स्वागत कर कक्षा 1 में नवप्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर , मुँह मीठा करा कर , पुस्तक प्रदान करते हुए नवीन उपहार देकर छात्रों को विद्यालय में प्रवेश प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 वीं में जिन छात्रों ने शिक्षण सत्र 2024 – 25 में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन छात्रों को उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।कार्यक्रम में बडी संख्या में पालकों ने भी आगे बढ़कर हिस्सा लिया । शाला परिसर में सेल्फी जोन का निर्माण भी किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ के अलावा जनप्रतिनिधि गण पलक गण आसपास के लोग भी शामिल हुए, इस दौरान स्वादिष्ट भोजन का भी आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान यह भी देखा गया कि युक्तियुक्त कारण के विरोध में समस्त स्कूल के स्टाफ ने काली रिबन लगाकर युक्त कारण का विरोध जताया।
उपरोक्त कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन , पालिका के अध्यक्ष दयानन्द सोनकर , डॉ आलोक पाल , फैरहा राम धीवर , कैलाश यादव , कुमार साहू , शिवा साहू , राजू सोनकर , धर्मेंद्र साहू , डॉ अश्विनी साहू सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य स्मृति दुबे , किरण चंद्राकर , भानुप्रिया दुबे , सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय एवं छात्रों की उपलब्धियों से अतिथियों तथा पालकों को अवगत कराया , तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना करते हुए पालकों को बधाई दी गयी।

जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









