काला सच न्यूज़, खुडमुडा। अम्लेश्वर। 16 जून को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुडा में कक्षा 1 के नवप्रवेशी बच्चो के प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा समस्त बच्चो के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खीर पूड़ी, छोले आलू , की सब्जी, चावल आदि दिया गया और नवप्रवेशी बच्चो का तिलक लगाकर और मुँह मीठा करा कर स्वागत किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान जो प्रवेशी बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, पूरन साहू, पार्षद गण ललिता कुमार साहू, खूबी राम सोनकर, भेजलाल सोनकर, दीपक घिडोडे , विधायक प्रतिनिधि चिंतामणि सोनकर, प्रधान पाठक रोमन लाल कैवर्त,वरिष्ठ शिक्षक चेतन सिंह परिहार,केसू राम साहू, हेमन्त कुमार दीवान, विकास सिंह राठौर, कृष्ण कुमार कुर्रे,मोनिका देवांगन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









