काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। अमलेश्वर पालिका द्वारा विगत दिनों वार्ड क्रमांक 4 5 6 7 में सुशासन दिवस त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शासन के समस्त विभाग मौजूद रहे तथा समस्या लेकर आने वाले वार्ड के नागरिकों का समाधान किया गया। ग्राम खुडमुड़ा में लगाए गए सुशासन तिहार में सुबह से ही वार्ड वासियों की भीड़ बढ़ती रही।
अमलेश्वर पालिका को वार्ड क्रमांक 4 5 6 7 में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 40 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा 202 आवेदन लंबित प्रकरण में है। जिसे शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
सुशासन तिहार मे महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान किया गया तथा समय-समय पर शारीरिक जांच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक दर्शिका शास्त्री कार्यकर्ता वत्सला ठाकुर कुसुमलता, भुवनेश्वरी, रमैया, चन्द्रकला सोनकर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित रही।
सुशासन त्यौहार में अम्लेश्वर पालिका के अलावा सरकारी विभाग के समस्त अधिकारी एवं और कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। सुशासन तिहार- 2025 के अंतर्गत आज विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









