काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। दुर्ग। मोर संगवारी योजना अंतर्गत अमलेश्वर पालिका तथा आसपास के ग्राम वासियों को मिल रहा है फायदा योजना के अंतर्गत परंपरागत रूप से, नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने के लिए कई स्थानों जैसे कि ब्लॉक, नगरपालिका निगम, तहसील, सरकारी कार्यालय और अन्य विभागों में दौरे करने पड़ते थे । लेकिन, मोर संगवारी के माध्यम से, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस प्रक्रिया को एक अधिक सुविधाजनक और प्रभावी तरीके से बदलने का लक्ष्य है, जिससे नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाओं और प्रमाणपत्रों को उनके घर पर प्राप्त किया जा सके। जिससे यह अधिक सुलभ और नागरिक मित्रवत बन सके।
मोर संगवारी योजना के अभिकर्ता चुम्मन सिंगौर ने बताया कि अभी तक वह 400 से भी अधिक प्रकरण का समाधान कर चुके हैं और लगातार वह इस पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर संगवारी योजना अंतर्गत मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध गैर-डिजिटल (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, नया राशन कार्ड APL (सफेद), नया राशन कार्ड BPL(प्राथमिकता), राशन कार्ड सरेंडर /ट्रान्सफर, राशन कार्ड भर जाने पर, राशन कार्ड मे सुधार के लिए, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण,Nभूमि सूचना (भूमि उपयोग), जन्म प्रमाण पत्र सुधार,मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड मे सदस्य जोड़ने /हटाने के लिए राशन कार्ड खो जाने/गुम जाने पर राशन कार्ड मे सुधार के लिए असंगठित श्रमिक कार्ड संशोधन का कार्य किया जाता है।
मोर संगवारी योजना का टोल फ्री नंबर 14545
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









