काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। ग्रीष्मकालीन आयोजन के अंतर्गत चंदन पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुबह की पाली किया जा रहा है। जिसमे छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा तथा संस्कार के ज्ञान दिए जा रहे है।
विद्यालय के संचालक नीलकंठ वर्मा ने बताया कि कृष्ण पुरी अमलेश्वर स्थित चंदन पब्लिक स्कूल में कक्षा 3rd से 9thके छात्र-छात्राओं को समर कैंप के तहत कंप्यूटर शिक्षा ,शारीरिक शिक्षा (खेलकूद डांस, गीत), बौद्धिक शिक्षा के लिए भाषण कला आदि गतिविधियां प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक वर्धमान शर्मा सर के द्वारा सिखाया जा रहा है छात्राओं को कागज से विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट बनाना सिखाया जा रहा है। अक्षर सुधार हेतु सुलेख के साथ साथ और श्रुति लेखन का भी अभ्यास कराया जा है।
चंदन पब्लिक स्कूल के संचालक नीलकंठ वर्मा ने बताया कि खुले प्रश्न पूछना: बच्चों से खुले प्रश्न पूछना जो उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। विश्वास बनाना: बच्चों के साथ विश्वास का रिश्ता बनाना जो उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को साझा करने में सहज महसूस कराता है। समर कैंप में बच्चों के मन को बेहतर ढंग से समझने और उनके साथ एक मजबूत और सकारात्मक संबंध बनाने में मदद करता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









