काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। विद्युत विभाग की लगातार कटौती और पिछले दिनों तेज रफ रफ्तार की आंधी तूफान में खुडमुड़ा के ,,4,5,6,7 वार्ड तथा जमराव,गुघवा, अमलेश्वर डीह, कोपेडीह आदि स्थानों पर लगातार बिना सूचना के बिजली अवरोध से ग्रामीण परेशान है।
वार्ड के पार्षद तथा आसपास से ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कटौती से पानी की समस्या तो है ही इसके बावजूद कई खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस फैसले सूख चुकी है सब्जी भाजी सूख चुकी है। किसान परेशान है। ग्रामीणों ने बताया की समय समय पर मेंटेनेंस का कार्य भी नहीं किया जा रहा है जिससे परेशानी और बढ़ रही है।
इस संबंध में पार्षद और आसपास के लोगों ने एक ज्ञापन भी विद्युत विभाग को दिया है। जिसमे कुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि, दीपक घिडोड़े पार्षद, चिंतामणी सोनकर, सोहन निषाद, लीलाधर सोनकर ,मनहरान सोनकर, देवकुमार सोनकर, हेमकुमार सोनकर, मनी राम साहू व ग्रामीण लोग मौजूद थे।

बहुत जल्द होगा समस्या का समाधान :-
इधर विद्युत विभाग का कहना है कि हमारे पास कर्मचारियों की कमी है उसके बावजूद दिन रात 24 घंटे हम कार्य पर लगे हुए हैं बस्ती की सप्लाई को प्राथमिकता से किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से आए तूफान में कई खंबे उखड़ चुके हैं कई तारे टूट चुकी है तथा कई ट्रांसफार्मर गिर चुके हैं जिसे सुधारने में समय लग रहा है लगातार कार्य जारी है। बहुत जल्दी ही खुडमुड़ा और आस पास के गांव की समस्या का समाधान होगा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









