काला सच न्यूज़, पाटन। दुर्ग। ग्राम सांकरा में भिलाई स्टील प्लांट और उप स्वास्थ्य केंद्र की मदद से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 4 मार्च मंगलवार को किया गया है जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित रोगों का उपचार किया जाएगा।
भिलाई स्टील प्लांट सीएस आर और स्वास्थ्य केंद्र सांकरा द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी वर्ग के लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं। बीपी,शुगर,मलेरिया,डेंगू,हीमोग्लोबिन, बलगम,सर्दी,खांसी बुखार तथा पुरानी बीमारियों का इलाज तथा परामर्श दिया जाएगा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









