नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के आ रहे रुझानों के बीच भाजपा अपने दावा किए गए आंकड़ों तक नहीं पहुंच सकी। भाजपा को करीब 240 सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन बहुमत से दूर है। भाजपा के नेतूत्व वाली NDA गठबंधन ने वो जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए अब तक 201 सीटें जीत चुकी है, वहीं करीब 92 सीटों में अब भी बढ़त बनाए हुए। रुझानों के अनुसार भाजपा 293 सीटें जीतने जा रही है। इसके साथ ही तीसरी बार एनडीए की सरकार के दावे किए जा रहे हैं। तीसरी बार सरकार बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद भाषण देना शुरू किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि इस आशीर्वाद के लिए मैं देश वासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा- देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। इस दौरान एनडीए के दो अहम घटक दलों आंध्र प्रदेश की टीडीपी के मुखिया पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के मुखिया बिहार सीएम नीतीश कुमार का भी नाम लिया। इन दोनों के नामों को जिक्र करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इन दोनों को इंडी अलायंस में शामिल होने की चर्चा चल रही है।
मोदी ने अपने भाषण में कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब सौ करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया। हमारे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया। भारत के चुनाव प्रोसेस। चुनाव के इस सिस्टम और क्रेडिबिल्टी पर हर भारतीय को गर्व है। हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में कहीं कोई उदाहरण नहीं है। मैं ओपिनियन मेकर्स को कहूंगा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की ताकत है।
इसके बाद देश के मतदाताओं को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।





